मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद की हंस मार्केट में करियाना स्टोर में आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद की हंस मार्केट में करियाना स्टोर में आग, लाखों का नुकसान

फतेहाबाद। शहर की हंस मार्केट स्थित श्रीगुरु कृपा किराना स्टोर में सोमवार अलसुबह अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आग के कारण दुकान में रखा किराना का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की इस घटना में दुकान में रखा करीब तीन से चार लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तुरंत दुकान मालिक रमेश कुमार निवासी फूला को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में आकर दुकान में रखे दो डी-फ्रिज भी पूरी तरह जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।दुकानदार रमेश कुमार के अनुसार, वह रोजाना शाम को दुकान बंद करके घर चले जाते हैं। रोजाना की तरह रविवार को भी दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार अलसुबह 4 बजे उन्हें फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने सूचना दी कि दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। इसके बाद मौके पर पहुंच कर देखा, तो अधिकतर सामान जल चुका था। रमेश कुमार ने बताया कि आग लगने से उन्हें चार लाख रुपए का नुकसान हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। दुकानदार रमेश कुमार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई कर, वह दोबारा अपनी दुकान शुरू कर सके और अपने परिवार का जीवन-यापन कर सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें