मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : हाईवे पर ऑयल कंटेनर के केबिन में शार्ट सर्किट से लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : हाईवे पर ऑयल कंटेनर के केबिन में शार्ट सर्किट से लगी आग

- ड्राइवर व पुलिस-फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाफतेहाबाद। नेशनल हाइवे 9 (हिसार रोड) पर गांव धांगड़ के समीप रविवार को एक तेल से भरे ऑयल कंटेनर टैंकर के केबिन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ तथा पुलिस-फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग को टैंकर के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया तथा जन-धन की भारी क्षति से बचाव संभव हुआ।मिली जानकारी के अनुसार पारस पेट्रो प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का तेल से भरा टैंकर लेकर ड्राइवर नेशनल हाईवे से जा रहा था। इसी दौरान धांगड़ रोड पर पहुंचा तो टैंकर के केबिन के हिस्से में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर को रोका और इस बारे पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और ईआरवी 226, सदर फतेहाबाद पुलिस की टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। ईआरवी में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र, मुख्य सिपाही मक्खनलाल तथा एसपीओ अजीत ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का आकलन किया और तत्परता के साथ राहत कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी पर हटाया तथा हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया। इसके उपरांत उपलब्ध संसाधनों और सूझबूझ का प्रयोग करते हुए केबिन में लगी आग पर तुरंत काबू पाया गया। इस आगजनी में केबिन जहां बुरी तरह जल गया वहीं आग को कंटेनर के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। पुलिस की समयबद्ध और साहसिक कार्रवाई के कारण न केवल एक बड़ा हादसा टल गया, बल्कि जन-धन की संभावित भारी क्षति से भी बचाव संभव हो सका। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लेकर यातायात को शीघ्र सामान्य कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें