मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : गौशाला में भीषण आग से तूड़ा जलकर राख, पंजाब से मदद को बुलाई दमकल गाडियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : गौशाला में भीषण आग से तूड़ा जलकर राख, पंजाब से मदद को बुलाई दमकल गाडियां

फतेहाबाद। जिले की जाखल मंडी स्थित श्री कृष्ण गौशाला के तूड़ी भंडार में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। इस घटना से गौशाला परिसर और आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।

आग बुझाने के लिए स्थानीय दमकल विभाग के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब से भी फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां बुलानी पड़ी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब गौशाला के कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों में जुटे थे, तभी तूड़ी के गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सूखी तूड़ी होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोशाला कमेटी ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जाखल और धारसूल से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। आग की गंभीरता और हवा के रुख को देखते हुए पंजाब के संगरूर जिले के मूनक शहर से भी दमकल की गाडिय़ों को मदद के लिए बुलाया गया।

गौशाला प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से गोशाला में तूड़ी भंडारण का कार्य चल रहा था और गोदाम में करीब 600 ट्राली तूड़ी जमा की गई थी। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस अग्निकांड में काफी मात्रा में तूड़ी जलकर राख हो गई है। उन्होंने राहत व्यक्त करते हुए कहा कि गनीमत रही कि आग गोवंश तक नहीं पहुंची और सभी पशु सुरक्षित हैं।

आर्थिक नुकसान का अभी सटीक आकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन यह काफी बड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। आग बुझाने के कार्य में सरकारी तंत्र के साथ-साथ सामाजिक संस्था शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य और मंडी के स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढक़र सहयोग किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें