मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा यमुना घाटी के जंगलों में दो दिन से धधक रही आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा यमुना घाटी के जंगलों में दो दिन से धधक रही आग

उत्तरकाशी। जिले में लंबे समय से बर्फबारी और बारिश न होने से गंगा यमुना वैली के जंगलों इन दिनों आग से धधक रहें हैं। यमुना वन प्रभाग वन रेंज क्षेत्र की के जंगलों में बीते दो दिनों से लगातार आग लगी हुई है।उत्तरकाशी जिले के यमुना घाटी में जंगल इन दिनों आग के हवाले खूब धड़क रहे हैं। अपर यमुना वन प्रभाग से लेकर टौंस वन प्रभाग तक वनों में आग लगी है, आग से वन संपदा को भी नुकसान हो रहा है साथ ही जंगली जानवरों की जिंदगी में भी खतरा मंडरा रहा है, यमुना वन प्रभाग के कंसेरु और टौस वन प्रभाग के हुडोली, मोल्डा, मोरी, मियागाड़ के सामने और खरसाडी के पास जंगल खूब धधक रहे है, ये एक्सक्लूसिव तस्वीरें है जिसमें आप साफ जंगलों की आग को दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में भी देख सकते है।उधर डंडा, टकनौर, मुखेम रेंज के जंगल आग से धधक रहें हैं।इन्हीं वनों के नीचे से पेयजल योजनाएं गुजरती हैं और पेयजल लाइन का जलस्रोत भी यहीं से निकलता है। जंगलों में लगी आग से चौड़ी पत्ती वाले पेड़ों को खासा नुकसान पहुंचा है, जिससे आगामी गर्मी के मौसम में पीने के पानी का संकट और गहरा सकता है।ग्रामीणों ने जंगलों में आग लगने की सूचना वन विभाग को दे दी है और जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की है। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी डीपी बलूनी ने वन कर्मियों को आग बुझाने के निर्देश दिये है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें