मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : तालाब में रखे सरकंडों में लगी आग, टैंट हाउस को लिया चपेट में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। जिले के कस्बे बरवाला में सयानी तालाब में रखे सरकंडों में

अचानक भीषण आग लग गई।सरकंडों में लगी आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग आग

की लपटों से डर गए। आग को बुझाने के लिए लोगों ने अपने स्तर पर प्रयास किया

लेकिन आग ने ज्यादा विकराल रूप ले लिया।

बताया जा रहा है

कि गुरुवार दोपहर को लगी यह आग फैलकर एक तरफ टेंट की दुकान तक पहुंच गई।

दूसरी तरफ पशुओं के बाड़े में भी आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तालाब के पास में बनी एक टेंट के

गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखा लाखों रूपए का सामान आग से

जलकर राख हो गया। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के

बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौक़े पर पहुंची, जिन्होंने करीब चार घंटों

की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

टेंट दुकान के

मालिक नवदीप ने बताया कि सयानी जोहड़ में खड़े सूखे सरकंडों में आग लगने से

चिंगारी हमारे टेंट के गोदाम तक आ गई। उन्होंने बताया कि गोदाम में रखे

कुर्सी, मेज, गलीचे पर्दे, मेट और पंखे सहित अन्य सामान आग में जलकर राख हो

गए। नवदीप का कहना है कि इस अग्निकांड में उनका कई लाख रूपए का नुकसान हो

गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की है। उन्होंने बताया कि

वह कई वर्षों से टेंट का काम करते आ रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें