मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

सेक्टर-84 की अंतरिक्ष सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सेक्टर-84 की अंतरिक्ष सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग

गुरुग्राम : सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष सोसाइटी के एसी टावर में रविवार को एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग नौवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 902 में लगी।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के समय फ्लैट में रहने वाला परिवार घर से बाहर गया हुआ था, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।

आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नहीं मिले।

आरोप है कि सोसाइटी के फायर सेफ्टी संसाधन स्टोर रूम में बंद थे और उसकी चाबी भी सुरक्षा कर्मियों के पास मौजूद नहीं थी। इस लापरवाही के कारण शुरुआती समय में आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया गया।

इस घटना के बाद सोसाइटी के फायर सेफ्टी इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने सोसाइटी प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें