मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

वेडिंग पाॅइंट में लगी आग, टेंट का सामान व चार वाहन जल कर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वेडिंग पाॅइंट में लगी आग, टेंट का सामान व चार वाहन जल कर राख

देहरादून। ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र में स्थित शगुन वेडिंग पॉइंट हाल मधुर मिलन टेंट हाउस में आग लग गई । इस घटना मे वेडिंग पॉइंट के टेंट हाउस में रखे टेंट व अन्य सामान जल गया। साथ ही वेडिंग पॉइंट के अन्दर खडे चार चौपहिया वाहन व एक मोटर साइकिल भी आग की चपेट में आने से जल गई।सूचना पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, साथ ही ऋषिकेश, लालतप्पड़ व आस पास के अन्य फायर स्टेशनों से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। मौके पर 05 फायर टेण्डरों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस टीम ने दुघर्टना स्थल पर रखे गैस के सिलेण्डरों को सबसे पहले मौके से हटाते हुए बड़ी दुर्घटना की संभावना को टाल दिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण आग का लगना प्रकाश में आया है। वेडिंग पॉइंट को शहजाद पुत्र निशार अहमद निवासी आरपीएस के पास गंगा नगर ऋषिकेश से लीज पर लिया गया था, जिसमें वह वेडिंग पॉइंट के साथ-साथ टेंट हाउस का कार्य भी करता था। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें