मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

पेट्रोल व डीजल के ड्रम से भरे गोदाम में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेट्रोल व डीजल के ड्रम से भरे गोदाम में लगी आग

जींद। नरवाना शहर स्थित एक गोदाम में रविवार रात को अचानक से आग लग गई। गोदाम में पेट्रोल व डीजल के ड्रम रखे थे। आग की सूचना मिलते ही पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।आग लगातार बढ़ती देख आसपास क्षेत्र से लोगों को वहां से दूर किया गया। नरवाना शहर के उकलाना रोड रेलवे फाटक के पास स्थित गोदाम में पेट्रोल व डीजल के ड्रम रखे गए हैं। अचानक से रविवार रात को गोदाम से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।यहां मौजूद लोगों ने बताया कि गाेदाम में पेट्रोल व डीजल के ड्रम रखे थे व इसके अलावा अन्य सामान भी था। अचानक ही शॉर्ट सर्किट के कारण इस गोदाम में आग लग गई। जिसके बाद यहां रखा सब कुछ जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोदाम मालिक को कितना नुकसान हुआ है, आंकलन किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें