मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में टायर से भरे कंटेनर में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद में टायर से भरे कंटेनर में लगी आग

जींद।जींद में बडा बीड वन के पास गुरूवार को उस समय हडकंप मच गया जब टायरों से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हडकंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आसपास लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कंटेनर को भारी नुकसान पहुंच चुका था।जींद में हांसी रोड स्थित बडा बीड वन के पास गुरूवार को टायर से भरा कंटेनर गुजर रहा था। अचानक से कंटेनर में धुंआ उठने लगा। चालक कंटेनर से बाहर निकलने में कामयाब हो गया। देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू नही पा लिया गया तब तक बडा बीड वन के पास हडकंप की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शी रिषि कुमार ने बताया कि अगर जल्द ही आग पर काबू नही पाया जाता तो बडा हादसा हो सकता था। कंटेनर से आग बुझने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें