मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पटाखों के गोदाम में लगी आग, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटाखों के गोदाम में लगी आग, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

फरीदाबाद। तीन दिन पूर्व गांव लहडौला में पटाखों के गोदाम में लगी आग मामले में पुलिस ने गोदाम के मालिक व किराएदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 19 अक्टूबर को पुलिस चौकी चांदपुर की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को पुलिस कंट्रोल रुम से सुचना प्राप्त हुई कि गांव लहडौला में एक पटाखों के गौदाम में आग लगी हुई है व पटाखे फटने की आवाज आ रही है, जिस पर पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड के हेल्पलाईन नम्बर 101 पर सम्पर्क कर सूचना दी।फायर ब्रिग्रेड की तीन गाडियां मौके पर आई जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पटाखे के कुल पैकेट 203 पैकेट मिले व बिखरे, जले व गिल्ले पटाखा के भी मिले, इस प्रकार कुल 139 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। पुलिस चौकी चांदपुर द्वारा गौदाम मालिक विनोद व किराएदार अमीत से पटाखों के संबंध में दस्तावेज/अनुमति उपलब्ध कराने बारे सूचना दी गई परन्तु किसी प्रकार का कोई दस्तावेज व अनुमति प्रस्तुत नही की गई जिसपर गौदाम के मालिक विनोद व किराएदार अमीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें