मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत : अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, तीन की मौत व सात घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोनीपत। जिले के रिढाऊ गांव में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं। यह हादसा गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती ले जाया गया। बाद में घायलों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया। मकान के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस राहत कार्य में जुटी है।स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे रिढाऊ गांव के एक मकान में गैस सिलेंडर में लीक होने से आग लग गई और फिर तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ मकान मलबे में तब्दील हो गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। एक महिला व एक बच्चे के शव को बुरी तरह से जली हालत में बाहर निकाला गया है। इस हादसे में झुलसे फरमान (26), इसकी पत्नी याशमीन (23), एकरा (22), सिदरा (18), असरा (21), आशी (28) औरअंजली (27) को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम श्वेता सुहाग और पुलिस एसीपी जीत सिंह बेनीवाल समेत अन्य कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस फैक्ट्री के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस मकान में पटाखे बनाए जाने की जानकारी नहीं थी। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। ग्रामीणों के अनुसार एक-दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस और स्थानीय लोग मलबा हटाने में लगे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें