मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन कारोबारी कमलेश के खिलाफ कांके थाने में एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के खिलाफ कांके थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने इस बात की पुष्टि शनिवार को की है। यह कार्रवाई ईडी के कहने पर की गयी है।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के कांके रोड चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-603 (सी) में छापेमारी की थी। ईडी को इस छापेमारी में एक करोड़ रुपये नकदी, जमीन के कारोबार से संबंधित दस्तावेज और राइफल के 100 कारतूस मिले थे।बरामद कारतूस को ईडी ने कांके थाना को सुपुर्द कर दिया था और मामले में केस दर्ज करने को कहा था। इसी को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। हालांकि, जमीन कारोबारी कमलेश ईडी के हाथ नहीं लगा। फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने उसे कई बार समन जारी किया था। वह काफी दिनों तक ईडी से समय मांगता रहा और बाद में फरार हो गया। ईडी के अधिकारी कमलेश की तलाश कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें