मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वाले सात लोगों पर एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । दूसरे राज्यों से रांची शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों द्वारा 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन (गृह एकांतवास) का अनुपालन करना आवश्यक है। निर्देश का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ ज़िला प्रशासन की सख्ती जारी है। रांची जिला प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नामकुम थाना क्षेत्र के 07 लोगों के खिलाफ होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर शनिवार को कार्रवाई की गई है।

14 दिनों तक रहना था होम क्वॉरेंटाइन में, सभी अपने घर से थे बाहर

उपायुक्त रांची के निदेश पर झारखंड राज्य के बाहर से रांची शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच की जा रही है। दूसरे राज्य से आने के बाद नामकुम नगर क्षेत्र के सभी सात लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था। इनके द्वारा दिए गए पते पर जांच करने जब ज़िला प्रशासन की टीम पहुंची तो सभी अपने-अपने घरों से बाहर थे।

दर्ज की गई प्राथमिकी

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में सभी सात व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रांची के अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था अखिलेश सिन्हा ने इनके खिलाफ नामकुम थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है। होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों में नामकुम के रामपुर निवासी धनंजय रजक, दामोदर रजक, दामोदर रजक, सुजन बाउरी, नामकुम सिदरौल निवासी चंदन घोष, एस के शहजादा, सुमित कुमार बनर्जी और आबिर अली शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें