मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में रंधावा आत्महत्या प्रकरण पर रातभर हंगामा, पूर्वमंत्री भुल्लर, पिता, निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर में रंधावा आत्महत्या प्रकरण पर रातभर हंगामा, पूर्वमंत्री भुल्लर, पिता, निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीगढ़। पंजाब वेयर हाउस के जिला प्रबंधक आत्महत्या प्रकरण में शनिवार को रातभर अमृतसर में हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख पंजाब पुलिस ने रविवार तड़के पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य सचिव और डीजीपी से इस मामले में रिपोर्ट ली। विपक्षी दल कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।पंजाब वेयर हाउसिंग के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने लालजीत सिंह भुल्लर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को रंधावा की मौत के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ अमृतसर पहुंचे और सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया।विपक्ष की धमकी के बाद सरकार ने तुरंत प्रभाव से लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। रंधावा के परिजन तथा विपक्षी दल लालजीत भुल्लर, उनके सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। मृतक के परिजनों ने शनिवार की शाम शव लेने से इनकार कर दिया ।इसके बाद आज तड़के पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर तथा निजी सचिव दिलबाग सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। तीनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने, 351(3)- जानलेवा धमकी और 3(5) - जुर्म में साथ देने की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर यह केस दर्ज किया।पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने उन्हें धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें