मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: शहर की एक कॉलोनी से नाबालिग लड़की का अपहरण,मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: शहर की एक कॉलोनी से नाबालिग लड़की का अपहरण,मामला दर्ज

पानीपत, । पानीपत की गोपाल कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गाजियाबाद निवासी एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। थाना पुराना औद्योगिक ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अपहृत नाबालिग की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की उनकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली के साथ पास की एक फैक्ट्री में काम सीखने जाती थी।छह अप्रैल की दोपहर को वह खाना खाकर दोबारा फैक्ट्री के लिए निकली थी। फैक्ट्री के पास पहुंचकर उसने अपनी सहेली से कहा कि वह दुकान से कुछ सामान लेने जा रही है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले काफी समय से लड़की का पीछा कर परेशान कर रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हर्ष के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें गाजियाबाद और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी सर्विलांस की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें