मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

पराली जलाने के आरोप में 4 किसानों पर एफआईआर दर्ज, अब तक 68 एफआईआर हुईं दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पराली जलाने के आरोप में 4 किसानों पर एफआईआर दर्ज, अब तक 68 एफआईआर हुईं दर्ज

फतेहाबाद। पराली जलाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा लगातार एफआईआर दर्ज की जा रही है। बुधवार को पराली जलाने के आरोप में रतिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक किसानों के खिलाफ 68 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग रतिया से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर जगमीत सिंह ने कहा कि उपायुक्त फतेहाबाद द्वारा धान कटाई उपरांत बचे हुए अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। गत दिवस हरसेक द्वारा उन्हें जीपीएस लोकेशन भेजी गई जिसमें रतिया शहर के पास एक किसान द्वारा अपने खेत में आग लगाने की सूचना थी। इस पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि किसान रामफल सिंह उर्फ भोला राम पुत्र सावन सिंह निवासी रतिया ने खेत में पराली में आग लगाई हुई थी। इस पर कृषि विभाग की टीम ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित किसान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।दूसरे मामले में रतिया पुलिस ने कृषि विभाग के बीटीएम सुखपाल सिंह की शिकायत पर पराली जलाने पर किसान जंगीर चंद पुत्र खानचंद निवासी बीराबद्दी, तीसरे मामले में कृषि विभाग के एटीएम संदीप सेठी की शिकायत पर किसान नरेश कुमार पुत्र अनंत राम निवासी नन्हेड़ी के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। एक अन्य मामले में पुलिस ने बीटीएम सुखपाल सिंह की शिकायत पर किसान सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी जल्लोपुर के खिलाफ भी पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें