यमुनानगर: किसानों के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा: सुभाष गुर्जर
यमुनानगर
, । भाकियू (टिकैत) गुट के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने
कहा कि किसानों के मुद्दों कलेकर संघर्ष जारी रहेगा, संगठन को और मजबूत
करेंगे व संगठन का विस्तार भी करेंगे। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन
(टिकैत) गुट की एक अहम बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में
लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह जगाधरी में हुई।
बैठक को संबोधित करते
हुए जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि भाकियू देश में एक ही अराजनैतिक
संगठन है जो किसानों की मांगों को लेकर सरकार के साथ संघर्ष कर रहा है। यह
संगठन देश में नरेश टिकैत,राकेश टिकैत और प्रदेश में रतनमान के नेतृत्व
किसानों के हर मुद्दे को लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज यमुनानगर जिला
में बिजली के ट्यूबवेल के नए कनेक्शनो को जल्दी देने तथा जिला में पैक्स
केन्द्रो पर खाद न मिलने तथा जिले मे किसानो के अन्य मुद्दों पर
गहनता से
विचार किया गया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सरकार ने आज तक किसानों के साथ
अनदेखी की है और लगातार 13 महीने आंदोलन और 750 किसानों की शहादत के बाद
भी किसानों के साथ वायदा खिलाफी की। 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले
हरियाणा में एक बड़ी किसान महापंचायत होगी और किसानों पर लगी लाठियां और
गोलियों का हिसाब किसान विधानसभा चुनाव में चुकता करेंगे। आज किसान सरकार
के बहकावे में आने वाले नहीं है।
सरकार ने"मेरा फसल मेरा ब्यौरा" पोर्टल से
किसानों के लिए परेशानी पैदा कर दी है।
उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि में
खराब हुई फसल का आज तक किसानो को मुवावजा नहीं दिया गया। किसान केवल
पोर्टल मे ही उलझ कर रह गए है। बैठक के दौरान जिला कमेटी ने फैसला करते
हुए महेंद्र कंबोज मंडल उपाध्यक्ष को सर्वसमिति से जिला कोषाध्यक्ष, गांव
कुंजल के सरदार
कुलदीप सिंह को ब्लॉक रादौर का महासचिव नियुक्त किया।
उन्होंने कहा कि जिला में हर गांव में कमेटी बना कर संगठन को मजबूत और
संगठन का विस्तार करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें।





