मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत के जाजल गांव में दो समुदायों के बीच भीषण संघर्ष, कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत के जाजल गांव में दो समुदायों के बीच भीषण संघर्ष, कई घायल

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के यमुना किनारे बसे गांव जाजल में मंगलवार रात दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक रोकने की मामूली कहासुनी लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हुए हमले में बदल गई। दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए हैं।सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस के प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। घायलों को तुरंत सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार व्यक्तियों- सोहन, टिंकू, योगेश और मुकेश को बीपीएस खानपुर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, गढ़ मीरकपुर से लौट रहे नवीन और टिंकू नामक युवक जब गांव के पास पहुंचे तो विशेष समुदाय का युवक नसीम बीच सड़क पर खड़ा था। रास्ता देने को कहने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।झगड़े के समय कुछ युवक नशे की हालत में थे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। देर रात तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। खबर मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और गांव में फ्लैग मार्च कर शांति बहाल की। क्षेत्राधिकारी रवि मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें