मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार में पकड़ी गई पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली महिला यूट्यूबर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार में पकड़ी गई पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली महिला यूट्यूबर

हिसार। हरियाणा की हिसार पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। उसका ज्योति मल्होत्रा नाम है और उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। ज्योति शहर के घोड़ा फार्म रोड की रहने वाली है और ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है।ज्योति ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वो "ट्रैवल विद-जो" के नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है। वह साल 2023 में पाकिस्तान जाने के लिये वीजा लगवाने के सम्बन्ध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी, जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी। उसने अहसान का मोबाइल नम्बर ले लिया था। फिर वो उससे बातें करने लगी थी। इसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की, जहां वो अहसान-उर-रहीम के कहने पर अली अहवान से मिली थी। पाकिस्तान में अली अहवान ने उसकी पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस के अधिकारियों से मुलाकात करवाई थी और फिर वो शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी। उसने शाकिर का नम्बर ले लिया था और जट रंधावा के नाम से सेव कर लिया था ताकि किसी को उस पर शक ना हो। इसके बाद वो भारत आ गई थी। फिर वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए सभी से संपर्क में थी और देश विरोधी सूचनाएं भेज रही थी। पुलिस मामले में गहन छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें