मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद के स्कूल में महिला अध्यापिका की निर्मम हत्या, चाकू से किया गया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद के स्कूल में महिला अध्यापिका की निर्मम हत्या, चाकू से किया गया हमला

फरीदाबाद। गांव सिकरोना में सोमवार को दिनदहाड़े एक निजी स्कूल की महिला टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो गांव सिकरोना स्थित एक निजी स्कूल में टीचर थीं। सोमवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर बाद एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल पहुंचा और उसने टीचर से मिलने की बात कही।

स्कूल स्टाफ ने संध्या को इसकी जानकारी दी। जैसे ही वह स्कूल के मुख्य गेट पर युवक से मिलने पहुंचीं, आरोपी ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गई।

शोर सुनकर स्कूल संचालक तेजपाल और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी चाकू लहराते हुए उनकी ओर भी दौड़ा, जिससे लोग पीछे हट गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद टीचर को संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दिनदहाड़े स्कूल परिसर के बाहर हुई इस वारदात से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

चौकी इंचार्ज मनोज कुमार के महिला की हत्या की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें