मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में महिला एएसआई की मौत, डीजीपी ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तरकाशी,। कांवड़ मेला ड्यूटी पर हरिद्वार जाते समय शनिवार को

सड़क दुर्घटना में महिला एएसआई की मौत हो गई, जबकि एक महिला कांस्टेबल

गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला कांस्टेबल का अस्पताल में उपचार चल रहा

है। इस दुर्घटना पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार समते पूरी

उत्तराखंड पुलिस टीम ने दुख जताया है।

उत्तराखंड पुलिस ने ऑफिशियल

एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा, ''जनपद उत्तरकाशी में तैनात अपर उप

निरीक्षक (एएसआई) कान्ता थापा के असामयिक निधन पर डीजीपी अभिनव कुमार सहित

समस्त उत्तराखंड पुलिस बल दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक

संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।''

उल्लेखनीय

है कि बड़कोट उत्तरकाशी थाने में तैनात महिला एएसआई कांता थापा व देहरादून

के कैंट थाने में नियुक्त महिला कांस्टेबल शकुंतला की ड्यूटी कांवड़ मेला

हरिद्वार में लगी थी। शनिवार सुबह शकुंतला की स्कूटी से कांता भी हरिद्वार

के लिए निकली थी। अजबपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही स्कूटी को पीछे से आ रही

तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों महिला पुलिसकर्मी

सड़क पर गिर गईं। इस बीच एएसआई कांता का सिर बस के पिछले पहिया के नीचे आ

गया। बस कुचलते हुए आगे निकल गई। इससे महिला एएसआई कांता थापा (58) पत्नी

स्व. बृजमोहन निवासी वसुंधरा विहार थाना मुखानी जिला नैनीताल हाल पता

आवासीय परिसर थाना कैंट की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला कांस्टेबल

शकुंतला को भी चोटें आईं। घायल महिला कांस्टेबल का कनिष्क अस्पताल में

उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उनके दाहिने हाथ में फैक्चर बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें