मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : विपक्ष को अटल बिहारी वाजपेयी से लेनी चाहिए सीख : विपुल गोयल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : विपक्ष को अटल बिहारी वाजपेयी से लेनी चाहिए सीख : विपुल गोयल

विंटेज कार रैली में शामिल हुए कैबिनेट मंत्रीफरीदाबाद । कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विपक्ष को सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को केवल आलोचना करने की बजाय देशहित में हो रहे अच्छे कार्यों की सराहना भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अटल बिहारी वाजपेयी से सीख लेनी चाहिए, जिनकी राजनीति में सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित सर्वोपरि था।विपुल गोयल गोयल रविवार को फरीदाबाद में एक निजी अस्पताल में आयोजित विंटेज कार रैली कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत पत्रकारों से रुबरु हो रहे थे। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देश और विदेश के लिए जो विजन है, उससे विपक्ष को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हताश और निराश होकर केवल निंदा करना किसी भी लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इतिहास और विरासत को संजोने पर भी जोर दिया। अगर हम अपने इतिहास, अपनी धरोहर और अपने बुजुर्गों को अच्छे तरीके से संभालकर रखेंगे तो वही भविष्य में भी हमारे लिए गौरव का कारण बनेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह विंटेज कारों को संभालकर रखना आसान नहीं होता और उनकी देखभाल एक बच्चे की तरह करनी पड़ती है, उसी तरह हमें अपने बुजुर्गों का भी सम्मान और देखभाल करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अस्पताल को 200 बेड से बढ़ाकर 400 बेड का करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है और जल्द ही यहां हार्ट सेंटर को भी सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य फरीदाबाद समेत पूरे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े और उन्हें अपने शहर में ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें