मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : फोन छीनकर खाते से निकाली नकदी, दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : फोन छीनकर खाते से निकाली नकदी, दो आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने फोन स्नैचिंग कर खाते से पैसे निकालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान नीरज उर्फ नीटू निवासी गांव बादशाहपुर, फरीदाबाद तथा सूरज उर्फ काला निवासी गांव चुन्दिका, जिला नूंह, हाल निवासी गांव बादशाहपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि रमेश भगत, निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में शिकायत दी कि पिछले दिनों खाटू श्याम मंदिर, सेक्टर-20बी के पास एक युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। बाद में उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से 91 हजार रुपये निकाल लिये गये। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सूरज ने शिकायतकर्ता से मोबाइल छीना और थोड़ी दूरी पर खड़े अपने साथी नीरज के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोबाइल फोन के माध्यम से यूपीआई का उपयोग कर खाते से 91 हजार रुपये निकाल लिये। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ हेतु छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें