मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : दस लाख की साइबर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : दस लाख की साइबर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। खुद को एल्युमिनियम कंटेनर का व्यापारी बताकर दस लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यमुनानगर निवासी अनिल कुमार के रुप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शाहपुर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को एल्युमिनियम कंटेनर का व्यापारी बताया। आरोपी ने शिकायतकर्ता के पास एल्युमिनियम कंटेनर के फोटो भेजे। उसका एल्युमिनियम स्क्रैप का काम है तो कंटेनरों की आवश्यकता थी। वह आरोपी की बातों में आ गया और कंटेनर खरीदने के लिए आरोपी द्वारा बताए गए खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो उसे कोई माल दिया गया और न ही पैसे वापस किए गए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे इंडिया मार्ट वेबसाइट से शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और कंटेनर उपलब्ध कराने का झांसा देकर उससे दस लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिये। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें