मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : टेलीग्राम टास्क के जरिए लाखों की ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : टेलीग्राम टास्क के जरिए लाखों की ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के जरिए मोटा लाभ कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एन.एच.-5, फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि पिछले दिनों उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करने पर वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया, जहां उसे टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों द्वारा विभिन्न टास्क के नाम पर उससे तीन लाख 22 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए।

बाद में जब पीडि़त ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ओम प्रकाश निवासी भिनसर, जिला बीकानेर (राजस्थान) तथा देवेन्द्र निवासी रामदेव नगर, बीकानेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओम प्रकाश ने अपनी बहन के नाम से बैंक खाता खुलवाकर अपने साथी देवेन्द्र को उपलब्ध कराया था। उक्त खाते में ठगी की रकम में से 45 हजार रुपए प्राप्त हुए थे। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें