मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

फरीदाबाद। एन.एच.-5 जी ब्लाक के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरु कर दी है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार एन.एच.-5 जी ब्लाक में रहने वाला अंशुल शुक्रवार रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, जब सुबह उसके पिता पूजा के लिए जा रहे थे तो उन्होंने अंशुल का कमरा खटखटाया लेकिन कोई हरकत न होने पर उन्होंने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि कमरे में अंशुल कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर उनके पांव तले जमीन निकल गई और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। मृतक अंशुल अभी चार दिन पहले ही वैष्णो देवी से लौटकर आया था। उसके पिता रेलवे रोड पर कचौड़ी की रेहड़ी लगाते है, जबकि बड़ा भाई कैमिस्ट की दुकान पर काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें