मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक गिरफ्तार

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर 21 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आया, मेसेज भेजने वाले ने स्वयं को एसबीआई सिक्योरिटी का कर्मचारी बताया। जिसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद उसका एसबीआई सिक्योरिटी एडवांस ब्रोकर अकाउंट खोला गया। फिर उसे व्हॉट्सएप से जोडा गया।

जिसके बाद शेयर मार्केट में निवेश करने के लिये उसने अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल एक करोड़ आठ लाख दस हजार रुपए भेजे। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर टीम ने सतनाम सिंह निवासी भुल्लर राय हिबाद, फिरोजपुर, पंजाब हाल मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सतनाम ने बलराम (खाताधारक) का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसके खाता में ठगी के 5 लाख रूपये आये थे। आरोपी 12वीं पास है एक क्लिनिक में मरीजों की देखभाल का काम करता है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें