मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद पुलिस ने नेपाल से किया साइबर अपराधी को गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद पुलिस ने नेपाल से किया साइबर अपराधी को गिरफ्तार

फरीदाबाद,। फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीमों थाना सेंट्रल व एनआईटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की ठगी के मामले में विदेशी धरती पर छिपे एक शातिर आरोपी को नेपाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने गुरुवार को बताया कि सेक्टर 21 डी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने 5 जुलाई 2024 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 49 लाख 50 हजार रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ था, शिकायत पर थाना साइबर एनआईटी में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी रोहतक निवासी वीरेंद्र ने अपनी जमानत की एवज में शिकायतकर्ता के साथ समझौते के नाम पर एक फर्जी डिमांड ड्राफ्ट देकर जमानत ले ली और उसके बाद फरार हो गया। जिस पर आरोपी का दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। इसके उपरांत सूत्रों से जानकारी के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर विमल, सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र व मुख्य सिपाही मनोज की एक स्पेशल टीम नेपाल गई, जहां पर इस टीम ने कई दिनों तक स्मार्ट तकनीकी और चौकस कार्य करते हुए आरोपी वीरेंद्र को ढूंढ कर काबू कर लिया। भारतीय दूतावास नेपाल काठमांडू से आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां से साइबर थाना एनआईटी की टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें