मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : रिश्वत लेते पटवारी व सहयोगी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : रिश्वत लेते पटवारी व सहयोगी गिरफ्तार

फरीदाबाद। फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को गोछी तहसील में तैनात पटवारी जितेंद्र और उसके सहायक विनोद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने म्यूटेशन चढ़ाने के नाम पर शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से पांच हजार रुपये आरोपी पहले ले चुके थे। बुधवार को उन्होंने 20 हजार रुपये लेने के लिए शिकायतकर्ता को तहसील बुलाया था।

इसी बीच शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दे दी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी और उसके साथी को 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि गौछी तहसील में काफी समय से प्रापर्टी संबंधी कार्याे को करवाने के लिए लोगों को भारी रिश्वत देने पड़ रही थी, जिसकी शिकायत एसीबी की टीम को काफी समय से मिल रही थी, जिसके चलते आज टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर पटवारी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें