मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन में गांजा व देसी कट्टे सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन में गांजा व देसी कट्टे सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत अवैध नशा, अवैध हथियार, शराब, जुआ/सट्टा, संगीन अपराधियों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक दिन में 2.920 किलोग्राम गांजा व 3 देशी कट्टे बरामद कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 29 दिसंबर को क्राईम ब्रांच एवीटीएस 2 की टीम ने तरूण निवासी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद को 1.220 किलोग्राम गांजा सहित सेक्टर-22 गन्दा नाला ओसवाल कम्पनी के पास से तथा क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने तेजपाल राजीव नगर खेडी कला फरीदाबाद को 1.700 किलोग्राम गांजा सहित ओल्ड फरीदाबाद बिजली बोर्ड के पास से गिरफ्तार किया है।

वहीं अवैध हथियार रखने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कृष्ण निवासी गांव सीही थाना फरीदाबाद को सर्विस रोड सेक्टर-2 बल्लभगढ के पास से, अपराध शाखा डीएलएफ ने आरोपी हर्ष कुमार निवासी गाँव ककरावली जिला एटा हाल धीरज नगर को टाऊन पार्क पार्किंग सेक्टर-31 फरीदाबाद से व अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने सलीम निवासी राहुल कॉलोनी को खेडीपुल शमशान घाट के पास पार्किंग फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों से एक-एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। फरीदाबाद पुलिस की इसी प्रकार से अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें