मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : एलपीजी स्टॉकिंग और ओवररेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी : कृष्ण पाल गुर्जर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
फरीदाबाद : एलपीजी स्टॉकिंग और ओवररेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी : कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय राज्य मंत्री ने एलपीजी, पीएनजी और पेट्रोलियम सप्लाई की समीक्षाफरीदाबाद, 14 मार्च (हि.स.)। रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जिला में एलपीजी सप्लाई, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता के लिए केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। उनके साथ उपायुक्त आयुष सिन्हा भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितने ऐसे मामले पकड़े गए हैं, जिनमें कालाबाजारी, अनावश्यक स्टॉकिंग या ओवररेटिंग जैसी गतिविधियां सामने आईं।

उन्होंने इस पर प्रशासन और डीएफएससी की भूमिका और कार्रवाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार प्रमुख मामले सामने आए हैं, जिनमें दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी एजेंसियों और व्यापारियों की सतत निगरानी की जाए, ताकि कोई भी नियम उल्लंघन करने वाला बच न सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी किसी भी कालाबाजारी, अनावश्यक स्टॉकिंग या गलत प्रैक्टिस के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन और विभाग, विशेष रूप से जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग (डीएफएससी), इन गतिविधियों पर सतत निगरानी रख रहे हैं। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने स्पष्ट किया कि हाल में फैल रही कृत्रिम अभाव की अफवाहों से जनता में कोई चिंता न हो। प्रशासन और सरकार पर पूरा भरोसा रखें, क्योंकि पेट्रोलियम और गैस की आपूर्ति और स्टॉक 100त्न सुनिश्चित हैं। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि युद्ध से पहले जितनी डिमांड थी और जितनी सप्लाई थी, आज सप्लाई उससे भी अधिक है।

उन्होंने कहा कि एलपीजी की मांग में अचानक से वृद्धि हुई है, जो किसी वास्तविक उपभोक्ता वृद्धि के कारण नहीं है, बल्कि केवल कृत्रिम भय और अफवाहों के कारण उत्पन्न हुई है। पिछले 15 दिनों में नए उपभोक्ताओं की संख्या में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए जनता से अनुरोध किया गया कि वे अतिरिक्त बुकिंग या अनावश्यक सिलेंडर खरीदने के प्रयास न करें।

उन्होंने कहा कि आमजन को लाइनों में लगने की जरुरत नहीं है। सभी एलपीजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को उनकी आपूर्ति घर तक समय पर प्राप्त होगी। बैठक में पेट्रोल और डीजल के उत्पादन और आपूर्ति की स्थिति पर भी चर्चा की गई। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले पांच दिनों में सभी रिफाइनरीज ने उत्पादन में 28त्न की वृद्धि की है, जिससे सप्लाई पर्याप्त बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए जनता को किसी प्रकार की कमी या भय की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। पीएनजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति लगातार और निर्बाध रूप से चल रही है।

जनता को विश्वास दिलाया गया कि उनके घरों तक गैस समय पर उपलब्ध होगी और किसी प्रकार की कमी या व्यवधान नहीं आएगा। अतिरिक्त या अनावश्यक बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। बैठक में गैस वितरकों ने जानकारी दी कि इन दिनों लोग घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस बुकिंग व पोर्टल पर आवेदन करने में लगे हैं। इससे सॉफ्टवेयर एवं सर्वर लोड बढऩे के कारण बुकिंग सिस्टम धीमा हुआ है। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि सर्वर क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही बुकिंग प्रणाली पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

बशर्ते लोग पैनिक की स्थिति से बचें। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जनता से आग्रह किया गया कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और सरकारी निर्देशों के अनुसार ही गैस और पेट्रोलियम का उपयोग करें। सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता सभी नागरिकों तक समय पर और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना है। समीक्षा बैठक में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार, डीएफएससी कविता सिंह, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें