मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

फरीदाबाद। पत्नी से कहासुनी होने पर एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है, जो मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था और यहां संजय कालोनी में किराए के मकान में रहता था। मृतक कृष्ण फरीदाबाद में मजदूरी करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल में रखवा दिया।

जानकारी के अनुसार कृष्ण करीब एक साल से संजय कालोनी स्थित गोदाम मालिक गुलाब सिंह के यहां कारीगर के तौर पर काम कर रहा था। गोदाम के पास वाली गली में ही उसने एक कमरा किराए पर लिया हुआ था। उसकी पत्नी और एक बेटा बिहार के मधुबनी जिले में ही रहते हैं, जबकि वह यहां अकेले रहकर काम करता था और समय-समय पर अपने गांव भी जाता रहता था। गोदाम मालिक गुलाब सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात कृष्ण के पास उसके गांव से उसकी पत्नी का फोन आया था।

फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बातचीत करते हुए ही कृष्ण गोदाम से निकलकर ऊपर बने अपने कमरे में चला गया। इसके बाद काफी देर तक वह नीचे नहीं आया। करीब एक घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो गोदाम मालिक ने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद जब वे ऊपर उसके कमरे में पहुंचे, तो देखा कि कृष्ण ने पंखे से कपड़े के सहारे फांसी लगा ली थी। यह देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें