मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से गोदकर युवक की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से गोदकर युवक की हत्या

फरीदाबाद। प्रेम संबंध से जुड़े विवाद में एक 25 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात बदरपुर बॉर्डर के पास एक गेस्ट हाउस के बाहर हुई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और एक युवती को हिरासत में लिया है। मृतक निजी अस्पताल में स्वीपर का काम करता था। मृतक की पहचान सचिन महरा के रूप में हुई है, जो पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्य विहार का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात सचिन अपने एक दोस्त से मिलने होटल पहुंचा था, जहां उसका दोस्त काम करता था। जीतू नामक दोस्त ने उसको फोन करके बुलाया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन युवक उसका पीछा करते हुए होटल के बाहर पहुंचे और सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते एक हमलावर ने चाकू निकालकर सचिन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सन्नी नाम के युवक ने मृतक पर चाकूओं से वार किया। जबकि ग्यासी और आदित्य मौके से भागने में कामयाब रहे। इस हत्या के समय वहां पर एक युवती भी मौजूद बताई जा रही है, जिसको लेकर ये पूरा विवाद हुआ था।

परिजनों का कहना है कि जब यह वारदात हुई, उस वक्त सराय थाने की राइडर पर तैनात दो पुलिसकर्मी वहीं मौजूद थे।आरोप है कि उन्होंने बीच-बचाव नहीं किया, बाद में उन्होंने चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल सचिन को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बीके अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। थाना सराय के प्रभारी राकेश ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें