मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : लंबित विकास कार्य जल्द होंगे पूरे : कृष्णपाल गुर्जर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : आबादी वाले क्षेत्र में नहीं बनाया जाएगा डंपिंग यार्ड : कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र के ग्राम ताजूपुर के दर्जनों ग्रामीण रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले और गांव के लंबे समय से रुके विकास कार्यों को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में बारात घर निर्माण, सडक़ों के निर्माण और आंगनबाड़ी भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की। ग्राम सरपंच पवन कुमार ने बताया कि ताजूपुर गांव में सरकार द्वारा स्वीकृत सामुदायिक बारात घर का निर्माण काफी समय पहले शुरू होना था। इसके लिए पंचायत का प्रस्ताव, प्रशासनिक स्वीकृति, सरकारी टेंडर और अन्य सभी आवश्यक सरकारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार रुकावटें पैदा किए जाने के कारण निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि बारात घर बनने से गांव के लोगों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने मांग पत्र में गांव से निकलने वाले प्रमुख रास्तों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि ताजूपुर से जसाना और ताजूपुर से ढहकोला जाने वाले 27 और 33 फुट चौड़े रास्ते अभी कच्चे हैं। इन रास्तों को पक्का बनाए जाने की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा गांव में संचालित 2 आंगनबाड़ी केंद्रों में से केवल एक के पास सरकारी भवन है, जबकि दूसरी आंगनबाड़ी अभी भी भवन के अभाव में संचालित हो रही है। ग्रामीणों ने दूसरी आंगनबाड़ी के लिए भी सरकारी भवन बनवाने की मांग केंद्रीय मंत्री के सामने रखी। ग्रामीणों की सभी मांगों को सुनने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उन्हें आश्वासन दिया कि गांव के सभी लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित बीडीपीओ से फोन पर बात कर पंचायत की भूमि पर होने वाले कार्यों को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। सरपंच पवन कुमार ने कहा कि यदि बारात घर, सडक़ और आंगनबाड़ी भवन का निर्माण जल्द पूरा हो जाता है तो इससे गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वर्षों से लंबित विकास कार्यों का लाभ पूरे गांव को मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें