मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने शनिवार को खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-21डी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया कि पिछले दिनों टेलीग्राम ऐप के माध्यम से उसकी बातचीत एक महिला से हुई, जिसने स्वयं को फॉरेक्स एक्सचेंज से जुड़ी टीम का सदस्य बताया। महिला द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से उसने एक अकाउंट बनाया और निवेश करना शुरू किया।

ठगों के झांसे में आकर उसने कुल तीन लाख 51 हजार 50 रुपये का निवेश कर दिया। जब उसने निवेश की गई राशि निकालने की मांग की तो ठग महिला ने 10 लाख रुपये निवेश करने के बाद ही राशि निकालने की शर्त रख दी। इस पर शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक (23) निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभिषेक ने शिवम से खाता लेकर आगे ठगो को दिया था। आरोपी बीबीए पास है। आरोपी को आज अदालत पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें