मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक को माधोपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-21डी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पिछले दिनों उसके टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में निवेश कर पैसे कमाने संबंधी एक संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उसने टेलीग्राम के माध्यम से ठगों से संपर्क किया तथा निवेश के नाम पर 20 हजार रुपए की राशि जमा की। कुछ समय बाद उसे निवेश पर मोटा लाभ दिखाया गया। जब उसने अपनी राशि निकालने के लिए कहा तो ठगों ने पैसे निकालने के नाम पर 35 हजार 932 की अतिरिक्त राशि मांगी, जिसे उसने उनके बताए गए बैंक खाते में भेज दिया। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कुल तीन लाख 35 हजार 96 रुपए की राशि ठग ली गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन कुमार, निवासी गाजयपुर, भोजपुर, बिहार, हाल निवासी सवाई माधोपुर, जयपुर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्जुन कुमार इस मामले में खाताधारक है, जिसके बैंक खाते में ठगी की राशि में से एक लाख 25 हजार रुपए की रकम प्राप्त हुई थी। आरोपी बीए की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें