मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दो खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दो खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार

फरीदाबाद। इनवेस्टमेंट के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी के एक मामले में थाना एनआईटी पुलिस ने तीन आरोपियों को रतलाम मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी वैभव(32), दीपक(26) व ऋषि(38) के रुप में हुई है। वैभव व दीपक राजमिस्त्री का काम करते है, वहीं ऋषि का खुद का ढाबा है। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-55 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी दी अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों एक अंजान नंबर से उसके पास कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनकी एक इन्वेस्टमेंट नाम से कम्पनी है, ट्रेडिंग में एडवाईजरी की सर्विस देंगे, जिससे 1100 प्रतिशत मुनाफा होगा, फिर ठगो ने उसे झांसे में लेकर एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड, जहां निवेश के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए ठगो द्वारा बताये खाता में उसने 18 लाख दो हजार रुपए रुपए भेज दिये। शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वैभव व दीपक का एस.एस. कन्स्ट्रक्शन एंड मटेरियल नामक फर्म के नाम से संयुक्त खाता था। ऋषि ने यह खाता खुलवाया और आगे ठगो को दे दिया था। खाता में ठगी के 4 लाख रुपये आये थे। वैभव व दीपक दोनों दोस्त हैं और स्टेशन रोड रतलाम पर स्थित ऋषि के ढाबा पर राजमिस्त्री का काम करने गये थे, वहीं पर ऋषि से उनकी जानकारी हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें