मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : पति की हत्यारोपी पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : पति की हत्यारोपी पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने की थी प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, दोनों गिरफ्तारफरीदाबाद। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 18 जनवरी को सन्नी निवासी जिला गोड्डा झारखण्ड ने पुलिस चौकी सेकटर 46 मे अपने भाई सुमन के गुमशुदा बारे शिकायत दी थी। शिकायत पर थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान सन्नी ने अपने भाई की पत्नी व उसके प्रेमी के संबंधों के बारे मे शक जाहिर किया था। जिस पर पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि मृतक सुमन को उसकी पत्नी व आरोपी रियाउल के अवैध संबंधो के बारे में पता लग गया था। जिस पर उन्होंने सुमन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 30 नवंबर 2025 को दोनों ने साथ मिलकर रेलवे ट्रैक के पास सुमन के सिर मे पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी तथा अपराध व शव की पहचान छुपाने के लिये मृतक का चहरा रेलवे ट्रैक पर रख दिया ताकि पहचान न हो पाये। घटना के बाद बाद मृतक की पत्नी झारखंड चली गई। पुलिस टीम ने आरोपिता पत्नी कविता (29) (काल्पनिक नाम) निवासी जिला गोड्डा झारखंड व रियाउल(30) निवासी गाँव मोडूपुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल गांव मेवला महाराजपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को आज अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें