मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : 12.32 लाख की ठगी मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : 12.32 लाख की ठगी मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 12.32 लाख रुपये की साइबर ठगी के एक मामले में महिला सहित दो आरोपितों को जयपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुरुष की पहचान जयपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि पेट्रोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-11 फरीदाबाद के एक कर्मचारी द्वारा साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी गई शिकायत में बताया कि 16 दिसम्बर 2024 को उनकी कम्पनी की ई-मेल आईडी पर एक कम्पनी सप्लायर की ई-मेल आईडी से सामान के बिल की पेमेंट के लिए बैंक अकाउंट की डिटेल के साथ संदेश प्राप्त हुआ। संदेश के आधार पर कम्पनी द्वारा बताए गए बैंक खाते में 12 लाख 32 हजार 164 रुपये ट्रांसफर कर दिये तथा पेमेंट कन्फर्म करने के लिए उसी ई-मेल आईडी पर पेमेंट रिसिप्ट भी भेज दी गई। इसके बाद 23 दिसम्बर को जब कम्पनी द्वारा सप्लायर से मटीरियल के डिस्पैच स्टेटस के बारे में जानकारी ली गई तो सप्लायर ने बताया कि उसे कोई पेमेंट प्राप्त नहीं हुआ है और न ही उसकी ओर से ऐसी कोई ई-मेल भेजी गई है।

इस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि राहुल ने अपनी पत्नी का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था। खाते में ठगी के 12 लाख 32 हजार164 रुपये ट्रांसफर किये गये थे। राहुल जयपुर में टैक्सी चलाने का काम करता है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि राहुल को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें