मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर लाखों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर लाखों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

फरीदाबाद। टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके टेलीग्राम पर एक अंजान नंबर से मेसेज आया, जिसमें टेलीग्राम टास्क पुरा कर पैसे कमाने बारे बताया गया था। जिस पर उसने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिये कुल तीन लाख 22 हजार रुपये निवेश किये, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला।

जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने निर्मल तेजी(30) निवासी बिकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निर्मल तेजी मामले में खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी एक प्राइवेट बैंक में सफाई का काम करता है। खाता में ठगी के 81 हजार रुपए रुपये आये थे। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें