मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : जानकर बनकर हजारों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : जानकर बनकर हजारों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। जानकार बनकर 80 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने सोमवार को खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-4, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी गई शिकायत में बताया कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को उसका जानकार बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में कुछ पैसे भेज रहा है। इसके बाद कथित जानकार ने शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर तीन ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट भेजे तथा एक स्कैनर (क्तक्र कोड) भेजा। स्कैनर को स्कैन करने पर शिकायतकर्ता ने कथित जानकार को तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 80 हजार रुपये भेज दिए। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसके खाते में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई थी। जिस शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए काला उर्फ काले खान निवासी गांव दौलतपुर, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काला उर्फ काले खान ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाने का काम करता था। आरोपी ने खाताधारक आशिफ का खाता लेकर उसे आगे ठगों को उपलब्ध कराया था और खाते में ठगी की राशि में से 20,000 रुपये जमा हुए थे। खाताधारक आशिफ को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को सोमवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें