मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : एफएमडीए ने फुटपाथ निर्माण के लिए अवैध निर्माण तोड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : एफएमडीए ने फुटपाथ निर्माण के लिए अवैध निर्माण तोड़े

फरीदाबाद। सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की डिवाइडिंग रोड पर गुरुवार को फुटपाथ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई मार्केट के सामने करीब 300 मीटर लंबे हिस्से में की गई, जहां आम लोगों के लिए पैदल चलने का फुटपाथ बनाया जाना है। इस अभियान के लिए डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग के यंजन चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एफएमडीए द्वारा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की डिवाइडिंग रोड पर स्थित मार्केट के सामने बने फुटपाथ को दोबारा विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को पैदल चलने में किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारियों के अनुसार, कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने फुटपाथ पर सामान रखकर या अन्य तरीके से कब्जा कर रखा था। इससे पैदल चलने वाले लोगों को सडक़ पर चलना पड़ता था, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता था।

इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि करीब 300 मीटर लंबे इस हिस्से में नया फुटपाथ तैयार किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और बाजार में आने वाले ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। यंजन चौधरी ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है और आगे भी सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें