मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : सगाई समारोह में फायरिंग से मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : सगाई समारोह में फायरिंग से मची अफरा-तफरी

फरीदाबाद। जिले के गांव फफूंड़ा में आयोजित एक सगाई समारोह के दौरान उस समय हडक़ंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक ने कार्यक्रम के बीच तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही समारोह में मौजूद लोग घबरा गए, जबकि आरोपी युवक अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित सतवीर ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात उनके छोटे भाई तुषार की लगन-सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। लगन के बाद खाने का कार्यक्रम शुरू हुआ ही था कि पड़ोस में रहने वाला मनु उर्फ मनजीत अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा।

दोनों ने शराब का नशा किया हुआ था। आरोप है कि मनु अपने हाथ में बंदूक लेकर आया और गली को बंद करते हुए अचानक तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान उसने गाली-गलौज की और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को धमकाया। सतवीर के अनुसार मनु को कई बार शांत रहने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। जब उसने बंदूक निकालकर फायरिंग शुरू की तो वहां मौजूद लोग डर गए। कुछ लोगों ने उसे पकडऩे की कोशिश भी की, लेकिन वह अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान बंदूक से चले तीनों खाली खोल बरामद कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सदर थाना प्रभारी समीर कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सगाई समारोह में हवाई फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में पता चला कि पड़ोस में रहने वाले मनजीत नाम के युवक ने कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें