मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : शॉर्ट सर्किट से मेटल कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : शॉर्ट सर्किट से मेटल कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र स्थित एक मेटल कंपनी में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय कंपनी के अंदर कोई कर्मचारी या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय सूत्राें के अनुसार, डबुआ क्षेत्र में स्थित एसजी मेटल कंपनी में सिल्वर से संबंधित सामान तैयार किया जाता है। कंपनी के स्टोर में सिल्वर का कच्चा माल और अन्य सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे स्टोर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में कंपनी के अंदर से धुआं निकलने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत डायल 112 के माध्यम से पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एनआईटी फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने कंपनी का गेट खुलवाकर अंदर प्रवेश किया और स्टोर में लगी आग को बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को ज्यादा फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया।

एनआईटी फायर स्टेशन के अधिकारी सुखबीर यादव ने बताया कि रात आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग कंपनी के स्टोर में लगी थी, जहां सिल्वर से संबंधित सामान के साथ कुछ लकड़ी का सामान भी रखा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्टोर में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। इस आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें