मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : सिलेंडर लीक होने से लगी आग, दस वर्षीय बच्चा झुलसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : सिलेंडर लीक होने से लगी आग, दस वर्षीय बच्चा झुलसा

फरीदाबाद। सूर्य विहार कॉलोनी में एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। हादसे में 10 वर्षीय बच्चा मोहित झुलस गया, जिसे पड़ोसियों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बच्चे के मौसा प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार रात घर में खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान मोहित जैसे ही माचिस से चूल्हा जलाने के लिए आगे बढ़ा, पहले से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से मोहित का चेहरा, हाथ और पेट का कुछ हिस्सा झुलस गया। आग लगते ही घर में रखा घरेलू सामान भी जलने लगा। आग की तेज लपटें और धुआं घर के बाहर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया। पड़ोसियों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान मोहित चिल्लाते हुए घर से बाहर निकला, जबकि उसकी दोनों बहनें किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहीं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे सिलेंडर फटने जैसी बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की ईआरवी टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ईआरवी टीम ने फायर सिलेंडर की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया। झुलसे हुए बच्चे को पुलिस और पड़ोसियों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार मोहित की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली रेफर किया गया है। प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में सूर्य विहार में किराए पर रहता है। मोहित के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मां एक निजी कंपनी में नौकरी कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। घटना के समय वह ड्यूटी पर गई हुई थी। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किचन में सिलेंडर से गैस पहले से लीक हो रही थी और चूल्हा जलाते ही आग भडक़ गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें