मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: समाधान शिविर में पहुंचीं पीपीपी, पेंशन व राजस्व मामलों की शिकायतें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: समाधान शिविर में पहुंचीं पीपीपी, पेंशन व राजस्व मामलों की शिकायतें

फरीदाबाद : शार्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, ड्राइवर कूदाफरीदाबाद। गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर के सामने रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां अचानक एक फोर्ड इको स्पोर्ट कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार चला रहे युवक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है ,शुरुआती तौर पर इंजन में शॉर्ट-सर्किट को वजह माना जा रहा है। अरावली विहार निवासी दिनेश ने बताया कि अचानक कार के बोनट के अंदर से चिंगारी निकलती दिखाई दी। उन्होंने तुरंत कार रोककर बोनट खोला, लेकिन तभी इंजन में आग भडक़ उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलती देख दिनेश कार से दूर हट गया। दिनेश ने बताया कि वह फरीदाबाद के अरावली विहार से दिल्ली के छतरपुर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 8 साल से इस कार का इस्तेमाल कर रहे थे। आग लगने से कार के अंदर रखा सामान और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए सडक़ पर ट्रैफिक बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, शुरुआती तौर पर इंजन में शॉर्ट-सर्किट को वजह माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें