मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : नकली हार्पिक बनाने वाली वर्कशॉप पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : नकली हार्पिक बनाने वाली वर्कशॉप पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

फरीदाबाद। नकली हार्पिक बनाने वाली वर्कशॉप पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एवीटीएस-2 की टीम ने थाना डबुआ क्षेत्र के गांव नवादा में रेड कर इम्पैक्टिव ब्रांड सॉल्यूशंस एल.एल.पी. कंपनी के प्रोडक्ट ‘हार्पिक’ की नकली कॉपी वाली एक वर्कशॉप का भंडा फोडक़र एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रुप में हुई है।

वर्कशॉप से कंपनी के प्रोडक्ट हार्पिक की 500 एमएल की 816 भरी बोतल, 250 खाली बोतल, 316 लेबल/ स्टीकर, 40 लीटर कच्चे माल से भरा केन, नकली उत्पाद बनाने में प्रयुक्त मशीन, गत्ता पेटियां व अन्य उपकरण बरामद किये हैं। पूछताछ में सामने आया कि वह, विपिन नाम के व्यक्ति की वर्कशॉप में पिछले 4 महीनों से सैलरी पर काम कर रहा था, जहां पर कच्चे माल से नकली उत्पाद तैयार किया जाता है तथा थोक में उत्पादन को बेचा जाता है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें