मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी

फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार सुबह छापेमारी शुरू की, जो फिलहाल जारी है।सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम आज सुबह आठ बजे पुलिस एवं पैरा मिलट्री जवानों के साथ पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने घर के सभी सदस्यों को अंदर ही रुकने के लिए कहा। अभी मकान के अंदर संपत्ति व बैंक खातों के लेनदेन की जांच चल रही है। टीम में 15 से 17 अधिकारी मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि महेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार विजयी हुए थे और केंद्र में राज्य मंत्री भी बने। 2024 के विधानसभा चुनाव में बडख़ल सीट से उनके पुत्र व राजनीतिक विरासत संभाल रहे विजय प्रताप सिंह ने चुनाव लड़ा था।पूर्व मंत्री के निवास पर ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस में हलचल है, हालांकि जिला कांग्रेस की ओर से कोई बड़ा बयान नहीं आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें