मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : चायन बनाते ऑटो मैकेनिक की हार्ट फेल होने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : चायन बनाते ऑटो मैकेनिक की हार्ट फेल होने से मौत

फरीदाबाद। नहर पार इलाके में ओल्ड चुंगी स्थित चाय की भाप लेते समय हार्ट फेल होने से एक 27 साल के ऑटो मैकेनिक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक पिछले लगभग 8 साल से अपनी दुकान खोल कर मैकेनिक का काम कर रहा था। चुंगी मोड नहर पार के रहने वाले उमेश ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय (27) ऑटो मैकेनिक का काम करता था। चुंगी मोड पर ही उसने दुकान खोल रखी थी। उमेश ने बताया कि दुकान पर काम करने वाले लडक़ों ने बताया कि मंगलवार सुबह संजय सभी के लिए चाय बना रहा था। चाय बनाते समय वह चाय से निकलने वाली भाप को सूंघ रहा था। भाप को सूंघते हुए अचानक से वह नीचे जमीन में गिर पड़ा और उसकी सांस रुक गई। दुकान पर काम करने वाले दूसरे कर्मचारी उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई के अनुसार संजय का अचानक से हार्ट फेल हो गया, जिस कारण से उसकी मौत हो गई। संजय के परिवार में उसकी पत्नी और 8 साल का बेटा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें