मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 72 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 72 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी संजीव(36), आसिफ(30) व जावैद(40) के रुप में हुई है। आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-81, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले दिनों उसके व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित एक मैसेज प्राप्त हुआ फिर उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश से संबंधित जानकारी दी जाती थी। ठगों द्वारा उसे एक एप का लिंक भेजकर खाता खुलवाया गया तथा अधिक लाभ का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। पीडि़त ने ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 72 लाख 74 हजार 882 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा करने की मांग की गई।

ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि संजीव का एस.के इंटरप्राइजेज नाम से फर्म का खाता है, जिसने अपनी फर्म का खाता आसिफ व जावैद को दिया था। फर्म के खाते में ठगी के पांच लाख रुपये आये थे। संजीव ग्रेजुएट, आसिफ 8वीं व जावैद 9वीं पास है। संजीव का खुद का सीएससी सेंटर है वहीं आसिफ व जावैद कपडे की दुकान पर काम करते है।

एक अन्य मामले में फोन हैक कर 93 हजार रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाताधारक को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेंद्र कुमार मीणा(28) निवासी जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एक व्यक्ति ने इस बाबत शिकायत दी थी कि पिछले दिनों उसका फोन हैक हो गया था, जिसके बाद उसके खाते से 93 हजार रुपए कट गए। प्रारंभिक पुछताछ में खुलासा हुआ कि योगेंद्र खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। खाता में ठगी के 93 हजार रुपए आये थे। वह बी.ए. पास है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें